गाजियाबाद। सावन मास के पवित्र सोमवार एवं कांवड़ यात्रा के शुभ अवसर पर गोसेवक, बजरंग दल से जुड़े दीपक दिवाकर बजरंगी ने समस्त शिव भक्तों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
उन्होंने कहा कि सावन का महीना भगवान भोलेनाथ की भक्ति, आस्था और समर्पण का प्रतीक है। कांवड़ यात्रा सनातन संस्कृति, श्रद्धा और भक्ति का एक महत्वपूर्ण पर्व है, जिसमें लाखों श्रद्धालु भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए कठिन यात्रा करते हैं।
दीपक दिवाकर बजरंगी ने सभी कांवड़ यात्रियों की मंगलमय यात्रा की कामना करते हुए कहा कि भगवान महादेव सभी भक्तों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करें।
उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि कांवड़ यात्रा के दौरान अनुशासन, सेवा भाव और आपसी भाईचारे को बनाए रखें तथा पर्यावरण एवं सार्वजनिक स्थानों की स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें।
