मोदीनगर। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक मोदीनगर स्थित फूड प्लाजा होटल में संपन्न हुई। बैठक में पार्टी संगठन को मजबूत करने, किसानों के हितों की रक्षा, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने एवं आगामी राजनीतिक रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष (पश्चिमी उत्तर प्रदेश) पवन कुमार वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि बैठक की अध्यक्षता किसान प्रकोष्ठ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष विनोद त्यागी ने की।
बैठक के दौरान मोदीनगर के प्रमुख समाजसेवी निश्चय डंग को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) किसान प्रकोष्ठ पश्चिमी उत्तर प्रदेश का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। पार्टी पदाधिकारियों ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार वर्मा ने कहा कि पार्टी ऐसे समर्पित और कर्मठ कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है, जो समाज, किसानों और आम जनता के हितों के लिए निरंतर कार्य करते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष निश्चय डंग के नेतृत्व में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में किसान प्रकोष्ठ और अधिक मजबूत होगा।
उन्होंने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) उत्तर प्रदेश में संगठन विस्तार को प्राथमिकता दे रही है और आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में संगठन को मजबूत करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।
नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष निश्चय डंग ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान, प्रदेश नेतृत्व एवं सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह मिली जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि मोदीनगर, मुरादनगर सहित पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य किया जाएगा।
बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश महासचिव प्रदीप अरोरा, राष्ट्रीय सचिव किसान प्रकोष्ठ प्रवीण चौधरी, राष्ट्रीय सचिव राहुल त्यागी, प्रदेश प्रधान महासचिव किसान प्रकोष्ठ पश्चिमी उत्तर प्रदेश महेश कामत, प्रदेश मंत्री जयकरण सिंह, प्रदेश प्रचार मंत्री अमित अग्रवाल, जिला अध्यक्ष गाजियाबाद विनोद चौधरी, वरिष्ठ समाजसेवी अनिल कुमार डंग सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
मोदीनगर से संगठन विस्तार की नई शुरुआत के साथ लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने आगामी राजनीतिक अभियान को और गति देने का संकल्प लिया।
