गाजियाबाद। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के गोविंदपुरम, गाजियाबाद स्थित पार्टी कार्यालय में समाजसेवी हरिओम बाजपेई का जन्मदिन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान हरिओम बाजपेई ने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी की सदस्यता उन्हें किसान प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव प्रवीण चौधरी की उपस्थिति में दिलाई गई।
सदस्यता ग्रहण करने के पश्चात हरिओम बाजपेई ने कहा कि वे पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर संगठन से जुड़े हैं तथा तन, मन और धन से पार्टी को मजबूत करने एवं जनसेवा के कार्यों में पूरी निष्ठा के साथ योगदान देने का संकल्प लेते हैं।
कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं द्वारा हरिओम बाजपेई को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने तथा संगठन को सशक्त बनाने के संकल्प के साथ हुआ।
