गाजियाबाद। पवित्र सावन माह की शिवरात्रि के अवसर पर विश्व हिन्दू महासंघ के सोशल मीडिया प्रभारी अनुज अग्रवाल (रामानुज) ने देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

अनुज अग्रवाल (रामानुज) ने कहा कि सावन का महीना भगवान शिव की आराधना और भक्ति के लिए विशेष महत्व रखता है। सावन शिवरात्रि के पावन अवसर पर श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और मंगल की कामना करते हैं।

उन्होंने कहा कि भगवान शिव सत्य, त्याग, तपस्या, करुणा और लोककल्याण के प्रतीक हैं। महादेव की आराधना हमें समाज में प्रेम, सेवा, सद्भाव और मानवता की भावना को मजबूत करने की प्रेरणा देती है।

उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से सावन शिवरात्रि के पावन पर्व को श्रद्धा और आस्था के साथ मनाने तथा समाज में आपसी भाईचारा एवं सद्भाव बनाए रखने का आह्वान किया।

अनुज अग्रवाल (रामानुज) ने कहा कि भगवान भोलेनाथ की कृपा सभी देशवासियों पर बनी रहे और प्रत्येक परिवार में सुख, शांति, स्वास्थ्य एवं समृद्धि का वास हो।