गाजियाबाद। विश्व हिन्दू महासंघ के सोशल मीडिया प्रभारी अनुज (रामानुज) ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशवासियों से वीर शहीदों को नमन करते हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ सामूहिक संकल्प लेने की अपील की।

उन्होंने कहा, “आइए, इस स्वतंत्रता दिवस पर अपने वीर शहीदों के नाम पर प्रतिज्ञा लें कि हम देश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने में अपनी भूमिका निभाएंगे। न घूस देंगे, न घूस लेंगे, न गलत काम करेंगे और न ही गलत काम करने वालों का साथ देंगे।”

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार या प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। ईमानदारी, पारदर्शिता और जवाबदेही को अपनाकर ही हम एक मजबूत और बेहतर भारत का निर्माण कर सकते हैं।

अनुज (रामानुज) ने कहा कि शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब हम उनके बलिदान को याद करते हुए राष्ट्रहित में ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का पालन करें।

जय हिंद! वंदे मातरम्!