गाज़ियाबाद। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों और संगठनात्मक रणनीति को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की महत्वपूर्ण बैठक आज 13 अगस्त को गाज़ियाबाद में आयोजित की गई। बैठक में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रदेश पदाधिकारियों, जिलाध्यक्ष गाज़ियाबाद एवं महानगर अध्यक्ष गाज़ियाबाद सहित संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों ने सहभागिता की।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष पवन वर्मा ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन की तैयारियों, कार्यकर्ताओं की भूमिका और जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।

पार्टी पदाधिकारियों ने चुनाव को लेकर संगठनात्मक सक्रियता बढ़ाने, जनता से संवाद मजबूत करने और पार्टी की विचारधारा एवं विकास के मुद्दों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया।

बैठक का आयोजन प्लॉट नंबर 109, पंचशील पार्क, साहिबाबाद, गाज़ियाबाद में किया गया। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव संगठन प्रदीप अरोड़ा सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।