खेखडा, बागपत। कृष्णा त्यागी द्वारा राहुल त्यागी पहलवान को बागपत विधानसभा से प्रत्याशी बनाए जाने की घोषणा के बाद, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय युवा एकता दल द्वारा आयोजित राष्ट्रभक्ति एवं युवा एकता कार्यक्रम में राहुल त्यागी पहलवान को विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं का समर्थन मिला। कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य लोगों ने युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने और बागपत के विकास के लिए मिलकर काम करने की बात कही।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय युवा एकता दल द्वारा आयोजित राष्ट्रभक्ति एवं युवा एकता कार्यक्रम में राहुल त्यागी पहलवान को विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं का समर्थन मिला। कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य लोगों ने युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने और बागपत के विकास के लिए मिलकर काम करने की बात कही।

गांव मारकपुर के सतपाल त्यागी प्रधान ने राहुल त्यागी पहलवान के समर्थन में मजबूती से खड़े रहने की बात कही। वहीं राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष अरुण त्यागी ने युवाओं को राजनीति में आगे आने का अवसर देने की आवश्यकता बताते हुए राहुल त्यागी के समर्थन की अपील की।

जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र त्यागी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और राहुल त्यागी को अपना समर्थन देने की बात कही।

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय महासचिव किसान प्रकोष्ठ परवीन चौधरी ने भी राहुल त्यागी पहलवान के साथ सहयोग एवं समर्थन की बात कही। उन्होंने कहा कि युवा नेतृत्व को मजबूत करने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए।

किसान यूनियन अराजनीतिक के नरेश चौधरी ने राहुल त्यागी के समर्थन को लेकर संगठन के पदाधिकारियों एवं साथियों से चर्चा करने की बात कही।

रोजगार, किसान और विकास होंगे प्रमुख मुद्दे

राहुल त्यागी पहलवान ने समर्थन के लिए सभी गणमान्य लोगों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का विश्वास उनके लिए सम्मान के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है।

उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता युवाओं के लिए रोजगार के अवसर, किसानों की समस्याओं का समाधान, बेहतर शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाएं, महिलाओं का सम्मान एवं सुरक्षा तथा क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं का विकास रहेगा।

राहुल त्यागी ने कहा, “देश सबसे पहले है, जनसेवा हमारा संकल्प है और बागपत का विकास हमारी प्राथमिकता है। मैं राजनीति को सेवा का माध्यम मानकर जनता के बीच काम करूंगा।”

कार्यक्रम में अमित चौधरी, विजय त्यागी, नवीन त्यागी, भूषण पंडित, नरेश चौधरी, अमित त्यागी, रूपेश शर्मा, नीरज चौधरी, अनुज (रामानुज), सोमदत्त शर्मा सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

संदेश:युवा शक्ति — राष्ट्र शक्ति | जनसेवा — हमारा संकल्प | बागपत का विकास — हमारी प्राथमिकता