गाजियाबाद। पंजाबी एकता समिति (रजि.), गाजियाबाद द्वारा 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 10 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई।
इसके बाद समिति की ओर से रक्तदान शिविर, निःशुल्क मेडिकल चेकअप, डेंटल चेकअप और आंखों की जांच शिविर लगाए गए। इन शिविरों में करीब 200 शहरवासियों ने स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया। समिति ने जरूरतमंद लोगों के लिए लगभग चार से पांच निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन करवाने का भी संकल्प लिया।
कार्यक्रम में पहुंचे शहरवासियों ने समिति के सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर पंजाबी एकता समिति के अध्यक्ष संजीव कपूर ने पत्रकार बंधुओं, कोर कमेटी के सदस्यों और शहरवासियों का तहेदिल से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि समिति भविष्य में भी इसी प्रकार के जनसेवा और सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी।
समिति के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर एवं प्रवक्ता शिवनंदन कपूर ने आगामी वृक्षारोपण अभियान तथा भव्य “मुंडे-कुड़ियों का परिचय सम्मेलन” के बारे में भी जानकारी दी।
कार्यक्रम में अशोक अजमानी (राष्ट्रीय महामंत्री), नरेश कपूर (राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष), शिवनंदन कपूर (राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर), संदीप मिगलानी (राष्ट्रीय सह महामंत्री), संजय बाटला (सह कोषाध्यक्ष), राजीव खन्ना एवं अश्वनी तनेजा (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), सुनील रहेजा, संजय सैनी, संजीव अजमानी, अनिल खत्री, तरुण नारंग, अमर बगही, तरुण चितकारा, रमन मारवा, अनिल तनेजा, पवन गंभीर, प्रवीण कुमार, वीरेंद्र अरोड़ा, विजय जुनेजा, नवीन धवन सहित शहर के अनेक गणमान्य नागरिक, उद्योगपति एवं निवासी मौजूद रहे।
सभी उपस्थित लोगों ने समिति के सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में तन, मन और धन से सहयोग देने का आश्वासन दिया।
