गाजियाबाद में एक्टिव जर्नलिस्ट एसोसिएशन ट्रस्ट की मासिक बैठक एवं संगठन विस्तार कार्यक्रम आयोजित किया गया। बैठक में पत्रकारों के हितों, संगठन की गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा हुई।

वरिष्ठ पत्रकार अनिल कौशिक को सर्वसम्मति से संगठन का राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं परमानंद सागर को प्रवक्ता और रोहित चौधरी को हापुड़ जिले का जिला अध्यक्ष बनाया गया।

इस दौरान विपुल कुमार और राय साहब ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। नवनियुक्त पदाधिकारियों और नए सदस्यों का पटका एवं पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया।

अनिल कौशिक ने संगठन का आभार जताते हुए पत्रकारों के अधिकार, सम्मान और समस्याओं को मजबूती से उठाने तथा संगठन को प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में अध्यक्ष अपूर्वा चौधरी, संरक्षक विवेक त्यागी, संगठन मंत्री पवन चौधरी, महामंत्री पंकज शर्मा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।