मुजफ्फरनगर। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के किसान प्रकोष्ठ, पश्चिमी उत्तर प्रदेश की ओर से 30 अगस्त को मुजफ्फरनगर में किसान चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में किसानों से संवाद कर उनके मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान किसान प्रकोष्ठ के संगठन का विस्तार करते हुए नई नियुक्तियां भी की गईं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए किसान प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेन्द्र मिश्रा ने लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रामविलास पासवान के जनहितकारी कार्यों और जनता के प्रति उनके समर्पण को याद किया। उन्होंने कहा कि रामविलास पासवान ने हमेशा गरीब, मजदूर, किसान और वंचित वर्गों की आवाज को मजबूती से उठाने का कार्य किया।
धर्मेन्द्र मिश्रा ने कार्यकर्ताओं से रामविलास पासवान की जनसेवा, सामाजिक न्याय और जनहित की विचारधारा को आगे बढ़ाने तथा किसान प्रकोष्ठ को गांव-गांव तक मजबूत करने का आह्वान किया।
किसान चौपाल में किसान प्रकोष्ठ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष विनोद त्यागी, प्रदेश सचिव जयकरण सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष निश्चय डंग, संदीप कुमार, शामली जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह राणा, सहारनपुर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र राणा तथा मुजफ्फरनगर जिला अध्यक्ष भरत सिंहर सहित पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
