शामली। माननीय चिराग पासवान, केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री, भारत सरकार के निर्देश पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) किसान प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में पार्टी का प्रतिनिधिमंडल अंकित बाल्यान की दर्दनाक हत्या के बाद उनके पैतृक ग्राम बंतीखेड़ा, जनपद शामली पहुंचा।
प्रतिनिधिमंडल ने अंकित बाल्यान के पिता से मुलाकात कर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की तथा दुख की इस घड़ी में परिवार के साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया। राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा जी ने पीड़ित परिवार को हरसंभव सहयोग एवं मदद का आश्वासन दिया।
इस घटना पर किसान प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव प्रवीन चौधरी ने अंकित बाल्यान हत्याकांड पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि घटना के दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि जांच में आरोपी दोषी पाए जाते हैं तो उनके विरुद्ध कानून के तहत सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए।
धर्मेंद्र मिश्रा ने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है और न्याय की इस लड़ाई में परिवार को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। उन्होंने प्रशासन से हत्याकांड की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की।
प्रतिनिधिमंडल में किसान प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष, पश्चिमी उत्तर प्रदेश विनोद त्यागी, प्रदेश सचिव जयकरण सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष निश्चय डंग, संदीप कुमार, जिला अध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ शामली कुलदीप सिंह राणा, सहारनपुर मंडल अध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ जितेंद्र राणा, मुजफ्फरनगर जिला अध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ भरत सिंह सहित पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने स्पष्ट किया कि अंकित बाल्यान के परिवार को न्याय दिलाने के लिए पार्टी हर स्तर पर अपनी आवाज मजबूती से उठाएगी।
