गाजियाबाद: UGC बिल के विरोध को लेकर नव युवा शक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा त्यागी ने बड़ा आरोप लगाया है।
कृष्णा त्यागी ने बताया कि रविवार को गाजियाबाद के करहेरा गांव में UGC बिल के विरोध को लेकर उनकी बैठक प्रस्तावित थी। इसी के चलते उन्हें हाउस अरेस्ट किया गया।
कृष्णा त्यागी का कहना है कि उन्हें बैठक में शामिल होने और लोगों से मिलने से रोकने के लिए यह कार्रवाई की गई।
उन्होंने सवाल उठाया—क्या लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने और बैठक करने का अधिकार भी अब छीन लिया जाएगा?
