गाजियाबाद/मेरठ। लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण नियुक्ति करते हुए अरुण कुमार गुप्ता को मेरठ मंडल महासचिव नियुक्त किया है।

पार्टी की ओर से जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार, अरुण कुमार गुप्ता द्वारा समाज के लिए किए जा रहे सेवा कार्यों को ध्यान में रखते हुए तथा मेरठ मंडल अध्यक्ष की संस्तुति पर उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नियुक्ति पत्र में प्रदेश महासचिव (संगठन) ने उम्मीद जताई है कि अरुण कुमार गुप्ता पार्टी को जन-जन तक पहुंचाने के लिए तन-मन-धन से कार्य करेंगे और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के नेतृत्व को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

संगठन विस्तार पर रहेगा जोर

नई जिम्मेदारी मिलने के बाद अरुण कुमार गुप्ता के सामने मेरठ मंडल में पार्टी के संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को जोड़ने और पार्टी की नीतियों एवं विचारों को आम जनता तक पहुंचाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी।

पार्टी नेतृत्व का मानना है कि जमीनी स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं को संगठन में जिम्मेदारी देने से आगामी राजनीतिक गतिविधियों में पार्टी की सक्रियता और मजबूत होगी।

अरुण कुमार गुप्ता को मेरठ मंडल महासचिव बनाए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है।