लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, युवाओं के प्रेरणास्रोत के रूप में किया प्रस्तुत।
गाजियाबाद, 31 अक्टूबर 2026 (शनिवार)।
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री माननीय चिराग पासवान का जन्मदिन गाजियाबाद जिले के पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की तथा उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी से सुनील दीक्षित, प्रदेश उपाध्यक्ष पश्चिम उत्तर प्रदेश, प्रदीप अरोड़ा, प्रदेश महासचिव संगठन पश्चिम उत्तर प्रदेश, मेरठ मंडल से गोपाल शर्मा, मंडल अध्यक्ष मेरठ मंडल, अमित मदान एवं एस.के. झा तथा निर्मेश चौधरी उपस्थित रहे।
वहीं जिला कार्यकारिणी से विनोद चौधरी, जिला अध्यक्ष, शंभूनाथ झा, प्रधान महासचिव, सुंदर पाल शर्मा, जिला उपाध्यक्ष, अमरीश त्यागी, जिला महासचिव, अनिल त्यागी, जिला सचिव, कृष्ण पाल सिंह, जिला सचिव, उपेंद्र पासवान, जिला प्रचार मंत्री, सतीश सिंह, जिला सचिव, अमित कुमार, जिला संगठन मंत्री, संदीप चौधरी, प्रचार मंत्री, धीरेंद्र कुमार, प्रचार मंत्री एवं शिवांश शर्मा, संगठन मंत्री सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस अवसर पर समाज के लगभग 30 अन्य गणमान्य लोगों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। उपस्थित लोगों के बीच पार्टी की विचारधारा, नीतियों एवं सामाजिक सरोकारों को लेकर चर्चा-परिचर्चा की गई। साथ ही चिराग पासवान को युवाओं के लिए एक प्रेरणास्रोत एवं यूथ आइकॉन के रूप में प्रस्तुत किया गया। कार्यकर्ताओं ने अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प भी व्यक्त किया।
कार्यक्रम के संयोजक एवं आयोजन की मुख्य जिम्मेदारी जिला प्रधान महासचिव शंभूनाथ झा ने निभाई।
कार्यक्रम का समापन चिराग पासवान के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामनाओं के साथ हुआ।
