मुजफ्फरनगर। किसानों की राजधानी एवं किसान मसीहा स्वर्गीय चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की जन्मस्थली सिसौली, जिला मुजफ्फरनगर में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) द्वारा किसान चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में क्षेत्र के किसानों, दलितों, मजदूरों, पिछड़े एवं वंचित वर्गों तथा युवाओं को पार्टी की नीतियों, विचारधारा और जनकल्याणकारी उद्देश्यों से अवगत कराया गया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के नेतृत्व में विश्वास व्यक्त करते हुए उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में पार्टी को पूर्ण सहयोग एवं समर्थन देने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम के दौरान भाई मोहित चौधरी बंजी को शाहपुर ब्लॉक अध्यक्ष घोषित किया गया। साथ ही उनकी टीम के सदस्यों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई गई।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) किसान प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव प्रवीण चौधरी, पश्चिम उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष विनोद त्यागी, प्रदेश उपाध्यक्ष निश्चय डग, सहारनपुर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र राणा, गाजियाबाद से नीरज चौधरी, विजय ठाकुर, राहुल कुमार सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
किसान चौपाल में मिले जनसमर्थन ने यह संदेश दिया कि प्रदेश में किसानों, मजदूरों, वंचितों और युवाओं के अधिकारों एवं सम्मान की आवाज को और मजबूती से उठाया जाएगा।
सभी सम्मानित किसानों, साथियों, नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं उपस्थित कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार एवं धन्यवाद।
