लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के वरिष्ठ नेता अमित कुमार अग्रवाल ने जनता से की अपील
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के वरिष्ठ नेता अमित कुमार अग्रवाल ने दीपावली के पावन पर्व पर देशवासियों से अपील करते हुए कहा कि त्योहारों पर ऑनलाइन खरीदारी के बजाय अपने स्थानीय बाजारों और दुकानदारों से सामान खरीदने को प्राथमिकता दें।
उन्होंने कहा कि स्थानीय दुकानदार और छोटे व्यापारी हमारी अर्थव्यवस्था की मजबूत कड़ी हैं। हमारी छोटी-सी खरीदारी उनके परिवार की आजीविका का सहारा बन सकती है। स्थानीय बाजारों से खरीदारी करने से छोटे व्यापारियों, कारीगरों और स्थानीय रोजगार को प्रोत्साहन मिलता है।
अमित कुमार अग्रवाल ने कहा कि दीपावली केवल अपने घर को रोशन करने का त्योहार नहीं है, बल्कि दूसरों के जीवन में भी खुशियों का उजाला फैलाने का अवसर है।
उन्होंने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि इस दीपावली स्थानीय दुकानदारों से खरीदारी करें, स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा दें और छोटे व्यापारियों के साथ त्योहार की खुशियां साझा करें।
