गाजियाबाद। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के पश्चिम उत्तर प्रदेश के प्रदेश प्रचार मंत्री अमित कुमार अग्रवाल ने कहा कि केंद्रीय मंत्री एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के नेतृत्व में संगठन लगातार मजबूत हो रहा है और देशभर में युवाओं, किसानों, व्यापारियों एवं आम जनता के बीच अपनी मजबूत पहचान बना रहा है।

अमित कुमार अग्रवाल ने कहा कि चिराग पासवान द्वारा समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की योजनाओं का लाभ पहुंचाने और युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उनके नेतृत्व में पार्टी सामाजिक न्याय, विकास और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठा रही है।

उन्होंने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का उद्देश्य केवल राजनीति करना नहीं, बल्कि जनता की समस्याओं को समझकर उनके समाधान के लिए संघर्ष करना है। संगठन किसानों, युवाओं, महिलाओं, व्यापारियों और श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

अमित कुमार अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी विचारों को घर-घर तक पहुंचाएं तथा समाज के हर वर्ग को संगठन से जोड़ने का कार्य करें। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में पार्टी पश्चिम उत्तर प्रदेश सहित पूरे प्रदेश में और अधिक मजबूत होकर जनता की अपेक्षाओं पर खरी उतरेगी।

उन्होंने कहा कि देश के विकास में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है और युवाओं को राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ना समय की आवश्यकता है। पार्टी इसी उद्देश्य के साथ जनसंपर्क और जनजागरण अभियान को गति दे रही है।