गाजियाबाद। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के पश्चिम उत्तर प्रदेश के प्रदेश प्रचार मंत्री अमित कुमार अग्रवाल ने कहा कि पार्टी स्वर्गीय श्री रामविलास पासवान जी के सामाजिक न्याय, समान अवसर और गरीबों के उत्थान के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है।
अमित कुमार अग्रवाल ने कहा कि केंद्रीय मंत्री एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान जी के नेतृत्व में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) युवाओं, किसानों, मजदूरों, महिलाओं और वंचित वर्गों के अधिकारों की मजबूती से आवाज उठा रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी सामाजिक समरसता, संविधान के सम्मान और सभी वर्गों के समान विकास में विश्वास रखती है।
उन्होंने कहा कि आज देश के युवाओं को रोजगार, बेहतर शिक्षा और नए अवसरों की आवश्यकता है तथा पार्टी इन मुद्दों को प्रमुखता से उठा रही है। पार्टी का लक्ष्य एक ऐसे भारत का निर्माण करना है जहां हर नागरिक को सम्मान, सुरक्षा और प्रगति के समान अवसर प्राप्त हों।
अमित कुमार अग्रवाल ने कहा कि स्वर्गीय श्री रामविलास पासवान जी द्वारा स्थापित जनसेवा की परंपरा को चिराग पासवान आगे बढ़ा रहे हैं। उनकी सोच है कि विकास का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचे और युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का अवसर मिले।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान करते हुए कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) सामाजिक न्याय, विकास और जनसेवा के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है।
