गौतम बुद्ध नगर। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) द्वारा गौतम बुद्ध नगर में सदस्यता ग्रहण एवं पदाधिकारी नियुक्ति कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का सफल आयोजन एवं नेतृत्व जिला अध्यक्ष (गौतम बुद्ध नगर) अमित शर्मा द्वारा किया गया। उनके नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की तथा संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अमित कुमार अग्रवाल, प्रदेश प्रचार मंत्री (पश्चिम उत्तर प्रदेश), लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) उपस्थित रहे। उन्होंने संगठन की मजबूती, युवा सहभागिता और जनसेवा के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला।

अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) सामाजिक न्याय, विकास और जनहित के मुद्दों को लेकर निरंतर कार्य कर रही है। कार्यक्रम में भारी संख्या में कार्यकर्ताओं, समर्थकों, युवाओं एवं महिलाओं की उपस्थिति रही, जिससे संगठन के प्रति लोगों का उत्साह स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।

इस अवसर पर अतिथि के रूप में मेरठ मण्डल सचिव गोपाल शर्मा मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान संगठन विस्तार को गति देने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर नई नियुक्तियों की घोषणा की गई तथा बड़ी संख्या में लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई।

अंत में सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया तथा संगठन को और अधिक मजबूत एवं जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।