विश्व हिन्दू महासंघ ने लखनऊ में हुई दुखद कोचिंग अग्निकांड की घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। संगठन के पदाधिकारियों ने इस हादसे में जान गंवाने वाले विद्यार्थियों एवं अन्य पीड़ितों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की है।

विश्व हिन्दू महासंघ के क्षेत्रीय महामंत्री (पश्चिम उत्तर प्रदेश) राजेन्द्र शर्मा, जिला अध्यक्ष (गाजियाबाद) मनोज नागर तथा सोशल मीडिया प्रभारी अनुज (उर्फ रामानुज) ने संयुक्त रूप से कहा कि यह अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक घटना है। उन्होंने प्रशासन से घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु प्रभावी सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने की मांग की।

संगठन ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से इस कठिन समय में उन्हें संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।