गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) संगठन और जनसंपर्क को लेकर सक्रिय है। इसी बीच पार्टी के प्रदेश प्रचार मंत्री (पश्चिम उत्तर प्रदेश) अमित कुमार अग्रवाल ने जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर जवाबदेही की राजनीति पर जोर दिया है।

अमित कुमार अग्रवाल ने कहा कि लोकतंत्र में जनता केवल वोट देने वाली नहीं, बल्कि व्यवस्था की सबसे महत्वपूर्ण भागीदार है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब जनता वोट देती है, सरकार चुनती है और टैक्स देती है, तो फिर अपने ही सरकारी काम के लिए उसे सिफारिश या दर-दर भटकने की जरूरत क्यों पड़े?

उन्होंने कहा कि “जनता को सिर्फ सरकार नहीं, जवाबदेह शासन चाहिए।”

अमित कुमार अग्रवाल ने अपने संदेश में कहा कि अधिकारी, जनप्रतिनिधि और पूरी व्यवस्था जनता के प्रति जवाबदेह होनी चाहिए। उनके अनुसार राजनीति का उद्देश्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि जनता की समस्याओं का समय पर समाधान करना होना चाहिए।

‘न धर्म, न जात—करेंगे विकास की बात’

अमित कुमार अग्रवाल ने कहा कि उनकी राजनीति का केंद्र धर्म और जाति नहीं, बल्कि विकास, न्याय और जवाबदेही है।

उन्होंने कहा कि युवा रोजगार चाहता है, किसान सम्मान चाहता है, व्यापारी सुरक्षित माहौल चाहता है और आम नागरिक अपने सरकारी काम का समय पर समाधान चाहता है।

“न धर्म की राजनीति, न जाति की राजनीति और न डर की राजनीति – अब विकास, न्याय और जवाबदेही की राजनीति होनी चाहिए,” उन्होंने कहा।

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन विस्तार और जनसंपर्क अभियान पर जोर दे रही है। पार्टी की ओर से विकास और सामाजिक न्याय को प्रमुख मुद्दों में शामिल करने की बात भी सामने आई है।

अमित कुमार अग्रवाल ने अपने संदेश के अंत में कहा कि जनता की आवाज को मजबूत करना और व्यवस्था को जवाबदेह बनाना ही राजनीति का वास्तविक उद्देश्य होना चाहिए।
“जनता की आवाज—जनता के साथ।”