गाजियाबाद। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर विश्व हिन्दू महासंघ के क्षेत्रीय महामंत्री (पश्चिम उत्तर प्रदेश) राजेन्द्र शर्मा एवं सोशल मीडिया प्रभारी अनुज (रामानुज) ने देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

राजेन्द्र शर्मा ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन धर्म, सत्य, कर्म, प्रेम और मानव कल्याण का संदेश देता है। श्रीमद्भगवद्गीता के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण ने मानव समाज को कर्तव्य के मार्ग पर चलते हुए सत्य एवं धर्म की रक्षा करने की प्रेरणा दी।

वहीं, अनुज (रामानुज) ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी हमें भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा समाज में प्रेम, भाईचारा, सद्भाव और एकता को मजबूत करने की प्रेरणा देती है।

राजेन्द्र शर्मा एवं अनुज (रामानुज) ने संयुक्त रूप से देशवासियों से अपील की कि जन्माष्टमी के इस पावन अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को आत्मसात करें और समाज में प्रेम, शांति एवं सद्भाव का वातावरण बनाने का संकल्प लें।