मेरठ। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुंवर आसिम खान के मेरठ आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पक्षिम उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पवन वर्मा एवं मेरठ जिलाध्यक्ष सुमित कुमार के नेतृत्व में आयोजित स्वागत समारोह में कार्यकर्ताओं ने कुंवर आसिम खान को फूल-मालाएं पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर पार्टी के विभिन्न पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में संगठन की मजबूती, सामाजिक न्याय, समता एवं विकास के मुद्दों पर भी चर्चा की गई।
कुंवर आसिम खान के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनके नेतृत्व और अनुभव से संगठन को नई मजबूती मिलेगी।
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के चुनाव चिन्ह हेलीकॉप्टर के साथ कार्यकर्ताओं ने संगठन को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।
