पश्चिमी उत्तर प्रदेश। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश प्रचार मंत्री, पश्चिमी उत्तर प्रदेश अमित कुमार अग्रवाल ने संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से अपना जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है।

अमित कुमार अग्रवाल लगातार लोगों से संवाद कर उनकी समस्याओं और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को समझने का प्रयास कर रहे हैं। जनसंपर्क के माध्यम से पार्टी की विचारधारा, सामाजिक न्याय, समानता, विकास और जनसेवा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन और जनता से सीधा संवाद ही किसी भी राजनीतिक दल की सबसे बड़ी ताकत है। पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में संगठन विस्तार और जनसंपर्क को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) संगठन विस्तार और जनसंपर्क गतिविधियों पर विशेष जोर दे रही है।

अमित कुमार अग्रवाल ने कहा कि पार्टी का उद्देश्य जनता के बीच रहकर उनकी आवाज को मजबूती से उठाना और विकास एवं सामाजिक न्याय की विचारधारा को आगे बढ़ाना है।