आगरा, 8 सितंबर 2026। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के संस्थापक, पद्म विभूषण स्वर्गीय रामविलास पासवान जी भारत के एकमात्र ऐसे नेता थे जिन्होंने समाज के तीनों वर्गों के न्याय के लिए लड़ाई लड़ी और उन्हें न्याय दिलाने का कार्य किया। यह बात लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष पवन वर्मा ने आज 8 सितंबर 2026 को आगरा में आयोजित मंडलीय समीक्षा बैठक में कही।

प्रदेश अध्यक्ष पवन वर्मा ने कहा कि श्रद्धेय रामविलास पासवान जी ने सामान्य वर्ग, पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग के अधिकारों और न्याय के लिए निरंतर संघर्ष किया।

उन्होंने कहा कि अगस्त 1990 में केंद्रीय मंत्री रहते हुए पिछड़े समाज के आरक्षण को लागू करवाने का कार्य किया गया। अगस्त 2018 में दलितों और आदिवासियों की सुरक्षा एवं न्याय बहाली के लिए संघर्ष किया गया। इसके बाद सितंबर 2018 में सामान्य वर्ग के गरीबों के लिए 15 प्रतिशत आरक्षण की मांग रखी गई, वह भी संबंधित बिल आने से पहले। जनवरी 2019 में सामान्य वर्ग के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण लागू करवाने का कार्य हुआ।

उन्होंने कहा कि यह रामविलास पासवान जी के संघर्ष का प्रतीक है

तीन मोर्चे! तीन वर्ग!
और तीनों पर एक ही नाम — पद्म विभूषण स्वर्गीय रामविलास पासवान!

कार्यक्रम का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. जे. एस. तोमर ने किया।

गठबंधन और 403 विधानसभा सीटों पर तैयारी

गठबंधन से जुड़े सवालों पर प्रदेश अध्यक्ष पवन वर्मा ने कहा कि “हर जनपद में महा जनसंपर्क” अभियान के माध्यम से समाज का जो भी फैसला होगा, वह पार्टी को स्वीकार्य होगा।

उन्होंने कहा कि पार्टी की तैयारी उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर पूरी और मजबूत रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि गठबंधन का अंतिम निर्णय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री भारत सरकार माननीय चिराग पासवान जी के नेतृत्व में होगा।

हालांकि, समाज को संगठित करने, नए नेतृत्व को उभारने और चुनावी तैयारियों को मजबूत करने का अभियान पूरे उत्तर प्रदेश में निरंतर चलता रहेगा।

प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे स्वर्गीय रामविलास पासवान जी द्वारा किए गए कार्यों को घर-घर तक पहुंचाने का काम करें।

उन्होंने कहा कि श्रद्धेय स्वर्गीय रामविलास पासवान जी ने डॉ. भीमराव आंबेडकर साहब की तस्वीर संसद भवन में लगवाने का कार्य किया। 14 अप्रैल को अवकाश घोषित कराने और डाक टिकट जारी कराने के लिए भी कार्य किया गया।

दूरसंचार मंत्री रहते हुए श्रद्धेय रामविलास पासवान जी ने कहा था कि एक दिन मोबाइल यानी टेलीफोन बैंगन के भाव बिकेंगे। आज हर घर में मोबाइल और टेलीफोन की उपलब्धता को उनके दूरदर्शी विचारों से जोड़ते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ताओं को उनके योगदान को जन-जन तक पहुंचाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि कोयला खनन मंत्री रहते हुए कोयला खदानों में कार्यरत कर्मचारियों के इलाज के लिए अपोलो अस्पताल में सुविधाएं उपलब्ध कराने का कार्य किया गया।

रसायन एवं उर्वरक मंत्री रहते हुए दवाइयों के दाम कम करने और छोटे-छोटे व्यापारियों को डीलर बनाने का कार्य किया गया। वी. पी. सिंह की सरकार में मंडल आयोग लागू कराने के कार्य में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

रेल मंत्री रहते हुए रेलवे के कुलियों को स्थायी करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए और एक साथ लगभग 75 हजार कुलियों को परमानेंट करने का कार्य किया गया।

कोरोना काल जैसी महामारी के दौरान भी श्रद्धेय स्वर्गीय रामविलास पासवान जी ने अपने स्वास्थ्य की चिंता किए बिना गरीबों की चिंता की कि कोई भूखा न रह जाए। गरीबों को प्रति यूनिट 5 किलो अनाज निःशुल्क उपलब्ध कराने के लिए भी कार्य किया गया।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उपरोक्त सभी कार्य श्रद्धेय स्वर्गीय रामविलास पासवान जी के जनहित और समाज के प्रति समर्पण को दर्शाते हैं।

स्वर्गीय रामविलास पासवान जी ने कहा था—

“मैं उस घर में दिया जलाने चला हूं, जहां सदियों से अंधेरा है।”

प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इन सभी कार्यों और विचारों को गांव-गांव एवं जन-जन तक पहुंचाने का काम करें।

उन्होंने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) उत्तर प्रदेश में होने वाले पंचायत चुनाव अपने बलबूते पर लड़ेगी।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि स्वर्गीय रामविलास पासवान जी के अधूरे सपनों को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री भारत सरकार माननीय चिराग पासवान जी पूरा करने का कार्य कर रहे हैं।

कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. जे. एस. तोमर द्वारा किया गया। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश प्रधान महासचिव राजीव गोयल, संगठन महासचिव प्रदीप अरोरा, छोटू सिंह फिरोजाबाद, घनश्याम सिंह माहौर मथुरा, हरेंद्र सिंह चक जिलाध्यक्ष आगरा, सुनील कुमार जिलाध्यक्ष फिरोजाबाद, सुंदर सिंह प्रधान, गुड्डू यादव, विनेश तोमर, सुमन कुशवाहा, रेखा, पवन कुमार जिलाध्यक्ष मैनपुरी सहित सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।